सोशल मीडिया, विज्ञापनों और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के कारण लोगों के मन में यह धारणा बन गई है कि प्यूबिक हेयर यानी गुप्तांग के बाल गंदे होते हैं और इन्हें हटाना ही क्लीन और हाइजीनिक माना जाता है.
डॉक्टरों के अनुसार, गुप्त अंग के बाल भी शरीर की एक नेचुरल सुरक्षा प्रणाली का हिस्सा हैं. ये बैक्टीरिया, धूल और गंदगी को अंदर जाने से रोकते हैं.
डॉक्टरों की साफ राय है कि गुप्त अंग के बाल को पूरी तरह हटाना जरूरी नहीं है.
हाइजीन का मतलब सिर्फ बाल हटाना नहीं होता, बल्कि उस एरिया को साफ और सूखा रखना ज्यादा जरूरी होता है.
अगर गुप्त अंग के बाल बहुत ज्यादा लंबे हो गए हों, पसीना ज्यादा जमा हो रहा हो, खुजली या बदबू महसूस हो रही हो तो ऐसे में हल्का ट्रिम करना बेहतर ऑप्शन है.