Milk Side Effects: हर किसी के लिए नहीं दूध, कुछ के लिए बन जाता है जहर
दूध पीने हमारे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इनमें सभी लोग शामिल नहीं है.
दरअसल कुछ लोगों के लिए दूध नुकसानदायक भी होता है.
लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगो का दूध पीने के बाद पेट फूलना, गैस, दर्द या दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं.
कुछ लोगों को दूध में मौजूद प्रोटीन से एलर्जी होती है. ऐसे मामलों में दूध पीने से स्किन पर रैशेज, खुजली, सूजन या सांस लेने में दिक्कत तक हो सकती है.
फुल फैट दूध और उससे बने प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है.
कुछ रिसर्च में यह संकेत मिले हैं कि ज्यादा मात्रा में दूध का सेवन प्रोस्टेट कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम से जुड़ा हो सकता है.
छोटे बच्चों में जरूरत से ज्यादा गाय का दूध पिलाने से आयरन की कमी हो सकती है. इससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है.
कच्चा दूध कुछ लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है. इसमें बैक्टीरिया होने का खतरा रहता है, जो कमजोर इम्युनिटी वालों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है.